रंगरा – रंगरा पुलिस ने रविवार को सधुवा गांव में पिछले साल हुए किशन साह उर्फ मतवाला हत्याकांड मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों गांव के ही सनोज यादव, अनिल यादव, जय जय राम यादव और महाराणा यादव के घरों की सघन कुर्की की गई है. थानाध्यक्ष महताब खान ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी भी की जा रही है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 120
मालूम हो कि किशन साह उर्फ मतवाला की हत्या पिछले वर्ष 14 दिसंबर को देर शाम रेलवे की देर कट्ठा जमीन को लेकर हुए विवाद में कर दी गई थी. हत्याकांड के 4 माह बाद भी इस मामले में सभी मुख्य आरोपी फरार चल रहे हैं. ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि सभी आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से गांव छोड़ दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

