नवगछिया के सिमरा गांव निवासी आलोक झा उर्फ आकाश हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी चीकू झा घटना के दूसरे दिन भी फरार चल रहा है। गिरफ्तार किए गए मीकू झा को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घटना के संदर्भ में परिजनों का कहना है कि आलोक की हत्या को अंजाम देने में सिर्फ चीकू और उसका भाई ही नहीं बल्कि 5 से 6 लड़के शामिल हैं परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। बताया जा रहा है कि नवगछिया स्टेशन पर अपने संबंधी सधुवा निवासी मुकेश को छोड़ने के बाद आलोक झा स्टेशन पर ही एक पान दुकान के पास खड़ा था। परिजनों का अाराेप है कि स्टेशन के पास से ही गांव का एक युवक आलोक के इर्द-गिर्द मंडरा रहा था। मुकेश ने भी इस बात की पुष्टि की है। अाराेप है कि आलोक झा को चीकू ने फोन करके स्टेशन से घर बुलाया था। घर पर पहले पार्टी चली अाैर उसके बाद चीकू ने अपने दोस्तों के साथ मिल आलोक की हत्या कर दी। मृतक के पिता महेश झा का अाराेप है कि मृत अवस्था में आलोक को अपराधियों ने उनके घर के बगीचे के पास ला कर एक पेड़ के नीचे एेसे रखा जिससे सबकाे लगे की यह मामला दुर्घटना का है। लेकिन हड़बड़ी में अपराधी मोटरसाइकिल लेकर नहीं भाग पाए।

परिजनों का है कहना 2 महीने की कमाई गबन करने की फिराक में था चीकू

परिजनों ने कहा कि करीब 1 वर्ष पहले चीकू ने ही आलोक को बजाज फाइनेंस के काम पर लगाया था काम शुरू करते ही लॉक डाउन लग गया चार से पांच माह काम बंद रहा इसके बाद जब काम शुरू हुआ तो शुरुआती दो मां आलोक के हिस्से के पैसे चीकू ने यह कह कर ले लिया कि उसे घर बनाना है और तीन-चार माह बाद बाद पैसा वापस कर देगा। आलोक का 35 से ₹40000 रुपया चीकू के पास था छः माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद जब भी आलोक पैसे की मांग करता तो चीकू टाल देता। आलोक पे चीकू पर प्रेशर बनाया तो घटना के करीब 5 से 6 दिन पहले चीकू ने उनके बगीचे में आकर फायरिंग कर दी। आलोक की पत्नी ने कहा कि तीन-चार दिन पहले जब उसके पति ने उसे गोलीबारी की बात बताई तो उसने चीकू को फोन किया चीकूू ने फोन पर कहा कि उसके और आलोक के बीच कोई झगड़ा भी नहीं है जल्द ही सारा मामला सुलझ जाएगा।

पिता ने कहा, छिन गया बुढ़ापे का सहारा, दोषियों को हो सजा

आलोक के पिता महेश झा पुत्र की हत्या के बाद से गहरे सदमे में हैं वह बार-बार रोने लगते हैं और हत्यारों को कोसते हैं महेश झा ने कहा कि बुढ़ापे का सहारा अपराधियों ने उनसे छीन लिया। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने लाश देखने के बाद कहा कि उनके बेटे की हत्या हुई तो मुख्य आरोपी के पिता भी वहीं थे वह चिल्लाने लगे कि अब उनका बेटा इस मामले में फंस जाएगा। महेश झा का आरोप है कि उनके चचेरे भाई को आरोपियों के परिजनों ने शनिवार को धमकी भी दी।

वारदात की रात आलोक की पत्नी की चीकू से हुई थी बात

आलोक की पत्नी ने कहा कि जब आलोक स्टेशन पर थे तो उन्होंने कहा था कि वह घर आ रहे हैं जब वह घर नहीं आए तो उन्होंने आलोक को फोन किया और पूछा कि आप कहां हैं तो उस समय आलोक ने कुछ नहीं बताया लेकिन फोन पर दूसरे लड़कों की आवाजें आ रही थी। रात के 12:05 बजे जब फिर आलोक को फोन किया तो आलोक ने ही चीकूू से पत्नी की बात कराई। तब चीकू ने उसे आश्वस्त किया था कि आलोक पांच मिनट में घर के लिए निकल जाएगा। लेकिन उसके बाद आलोक कभी नहीं लौटे।

कौन था आकाश की पत्नी को फोन करने वाला

आलोक उर्फ आकाश की पत्नी श्वेता कुमारी का कहना है रात्रि में जब उसके पति स्टेशन पर थे तो उनके मोबाइल पर एक कॉल आया कॉल करने वाले लड़के ने आलोक का ठिकाना पूछा आलोक की पत्नी का कहना है कि उसने कहा कि आलोक घर पर नहीं है तो उस लड़के ने आलोक के नंबर की मांग की श्वेता कुमारी का कहना है कि उसने उस लड़के को आलोक का नंबर दे दिया मृतक की पत्नी ने कहा कि वह उस लड़के को पहचानती तो नहीं है लेकिन उसका नंबर उसके मोबाइल में है और वह लड़का बोल रहा था कि उसका घर चीकू के घर के पास ही है 12:05 के बाद जब आलोक का फोन रिसीव नहीं होने लगा तो उसकी पत्नी ने उसी लड़के को फोन किया तो उस लड़के ने कहा कि मैं अभी घर पर हूं और अगर मैं रात को घर से बाहर निकलूंगा तो लोग चोर समझकर मुझे पीटने लगेंगे परिजनों का कहना है कि उक्त लड़के की भी भूमिका इस कांड में संदिग्ध है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu