युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक स्थित कोविड-19 टीकाकरण केंद्र पर पहुँचकर रविवार को कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लिया। साथ ही अपनी माँ को भी कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज दिलवाए। इस मौके पर प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से पूरा विश्व जूझ रहा है। कोरोना संक्रमण फिर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा सभी तरह के गाइडलाइन का पालन हम सभी लोगों को अनिवार्य रूप से करना चाहिए।

देश के डॉक्टर और वैज्ञानिकों ने कोरोना के विरुद्ध कोविड-19 वैक्सीन तैयार कर देशवासियों के लिए ऐतिहासिक काम किया है। इसलिए लिए देश के डॉक्टर और वैज्ञानिक बधाई के पात्र है। हम सभी कोरोना टीका जरूर लगवाएं। ताकि कोरोना मुक्त भारत बनाने में हम सभी सफल होंगे।

श्री यादव ने कोरोना वैक्सीन लेेने के उपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक के प्रभारी डॉ नीरज कुमार सिंह,डॉ संत कुमार सहित सभी अस्पताल के नर्स को कोरोना टीकाकरण केंद्र को सही तरीके से संचालित करने के लिए प्रसंसा करते हुए धन्यवाद दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *