नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा के समीप विक्रमशिला पहुंच पथ पर हुए सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक भागलपुर जिले के मधुसुदनपुर ओपी के गोविंदपुर निवासी विकास दास 29 वर्ष पिता उमेश दास की मौत हो गई है.

जानकारी के अनुसार विकास दास अपनी ऑटो लेकर भागलपुर से नवगछिया की तरफ आ रहा था. इसी दौरान खगड़ा के पास विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर अज्ञात वाहन ने ऑटो में धक्का मार दिया. जिस दुर्घटना में ऑटो चालक विकास दास गंभीर रूप से घायल हो गए.

दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची परबत्ता पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विकास दास को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया. मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई है. परबत्ता थाना के दरोगा रामचंद्र यादव ने बताया कि घटना के संदर्भ में मामले की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *