नवगछिया : नवगछिया में रविवार को पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में एंटीजन कीट से हुए जांच में सभी लोगों की पुष्टि हुई है. कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को कोरोना से संदर्भित चिकित्सा मुहैया कराने के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा एम्बुलेंस से उसे घर तक होम कवरन्टीन के लिए पहुचा दिया गया है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि संक्रमित पाए गए मरीज को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध कराकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है.
गोपालपुर के सिंघिया मकंदपुर में कोरोना विस्फोट, गांव में दहशत
गोपालपुर – गोपालपुर के सिंघिया मकंदपुर गाँव में रविवार को एंटीजन किट से हुई जाँच में 18 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये तथा दो लोग सैदपुर में कोरोना संक्रमित पाये गये. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार ने बताया कि 309 लोगों की जाँच एनटीजन किट से तथा 110 लोगों की जाँच आरटीपीसीआर से किया गया तथा 120 लोगों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सभी संक्रमित लोगों को दवा का किट देकर होम कोरंटीन कर दिया गया है.

बिहपुर मे एक महिला व एक पुरुष कोरोना पॉजीटिव
बिहपुर – पीएचसी मे रविवार को एंटीजन से60एवं आरटीपीसीआर से 27 लोगों को कोरोना जांच किया गया .वही बीसीएम शमशाद आलम ने बताया की सोनवर्षा 14 नंबर वार्ड का एक 23 वर्षीय महिला एवं बिहपुर वार्ड नंबर 2 मे 57 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजीटिव पाया गया हैं. वही दोनो को होम आइसोलेशन में रखा गया हैं.


