नवगछिया : नवगछिया में गुरुवार को नो नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है. संक्रमित पाए गए मरीज में नवगछिया नयाटोला के एक, पकरा के एक, नवीननगर पुनमा के एक, कदवा प्रतापनगर के एक, नवगछिया शहर के दो, गोपालपुर लतरा के एक, भागलपुर जगदीशपुर के एक, जीरो माईल भागलपुर के एक व्यक्ति शामिल हैं.

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में एंटीजन कीट से हुए जांच में सभी लोगों की पुष्टि हुई है. कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को कोरोना से संदर्भित चिकित्सा मुहैया कराने के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा एम्बुलेंस से उसे घर तक होम कवरन्टीन के लिए पहुचा दिया गया है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि संक्रमित पाए गए मरीज को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध कराकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है.

नारायणपुर में तीन कोरोना संक्रमित

नारायणपुर – पीएचसी नारायणपुर में गुरुवार को पीएचसी प्रभारी डा.विनोद कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षित एएनएम के द्वारा 120 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया साथ ही 78 लोगों का कोरोना एंटिजन जॉच एवं संदिग्ध 78 का सेंपल आरटीपीसीआर जॉच के लिए पटना भेजा गया उक्त जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक शंकर कुमार पासवान ने बताया की नारायणपुर क्षेत्र में आज तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया जिसमें जवाहर नवोदय की एक एएनएम, नगरपारा निवासी एक रेलकर्मी सहित कॉलेज टोला से दालमोट कंपनी के एक कर्मी शामिल है. संक्रमित मरीज की संख्या नारायणपुर में बढ़कर 32 हो गया है सभी संक्रमित को पीएचसी से दवाई देकर होम कोरंटीन रहने को कहा गया है.

बिहपुर मे महिला शिक्षिका समेत तीन कोरोना पॉजीटिव

बिहपुर – गुरुवार को प्रखंड के गौरीपुर हाईस्कूल की महिला शिक्षिका 35 वर्ष, कटिहार का 55 वर्षीय अधेड़, बिहपुर जीविका का एक 32 वर्षीय कर्मी एवं मिल्की की एक 45 वर्षीय महिला कोरोना पॉजीटिव पाया गया हाई . यह जानकरी बीसीएम शमशाद आलम ने बताया की सभी को होम आइसोलेशन मे रखा गया हैं. बिहपुर सीएचसी में 29 एंटीजन एवं 51 आरटीपीसीआर जांच किया था.

गोपालपुर – गोपालपुर में कोरोना का विस्फोट बुधवार को हुआ. अंचलाधिकारी व केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक एक जीएनएम सहित कई लोग कोरोना संक्रमित पाये गये. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार ने बताया कि 50 लोगों को कोविशील्ड का टीका तथा 226 लोगों की एनटीजन किट से तथा 80 लोगों का आरटीपीएस से जांच किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *