उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार दौरे के दूसरे दिन एक कार्यक्रम में कटिहार जिले के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्ता को उकेरती डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘’’मैं कटिहार हूं’’के सातवें एपिसोड का लोकार्पण किया। गौरतलब है कि इस वृत्तचित्र के सातवें एपिसोड में कटिहार के हिंदु सनातन धर्म के मंदिरों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को संजोने का प्रयास किया गया है।
इस फिल्म में प्रसिद्ध बाबा गोरखनाथ मंदिर, बारसोई के बेलवा स्थित ऐतिहासिक नील सरस्वती मंदिर, प्रसिद्ध दुर्गा स्थान, भारीडीह स्थित मंदिर, यज्ञशाला मंदिर, भगवती मंदिर बरारी, डंडखोरा सौरिया मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर हाईस्कूल पाड़ा, बंगला साहित्य के ख्याति प्राप्त लेखक डा. बंकिमचंद मुखोपाध्याय के मनिहारी स्थित आवास से लेकर उनकी जीवनी की झलक आदि सहित अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को दिखाया गया है।

मैं कटिहार हूं वृत्तचित्र की श्रृंखला के अंतर्गत अन्य कई एपिसोडों का निर्माण होना है। पांचवां एपिसोड फणीश्वर नाथ रेणु पर आधारित था। जबकि इस वृत्तचित्र श्रृंखला का छठा एपिसोड सिखों के इतिहास से संबंधित था।


