लाॅकडाउन का असर अब जिले में दिखने लगा है। 30 दिन बाद मंगलवार काे 150 से कम 136 काेराेना मरीज मिले हैं। इससे पहले 10 अप्रैल काे 97 मरीज मिले थे। इसके बाद से आंकड़ा डेढ़ साै से ऊपर ही रहा था। 435 मरीज स्वस्थ्य भी हुए। इसके साथ ही जिले में अब संक्रमिताें का आंकड़ा 23148 एवं स्वस्थ हाेने वालाें का 20231 ताे एक्टिव मरीजाें की संख्या भी घटकर 2685 हाे गयी। सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि एसबीआई का 41 साल का कर्मचारी व बरारी स्थित एक आश्रम का 35 वर्षीय संत व मायागंज अस्पताल की 48 साल की नर्स और तीन स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित हुआ है।
Total Downloads: 87
शहर में ही एक परिवार की 55 व 33 साल की महिला संक्रमित हुई है। बरारी व लालूचक में में तीन-तीन संक्रमित मिले हैं। भीखनपुर में एक युवक,एक महिला, भीखनपुर गुमटी नंबर दो में 53 साल का अधेड़ और भीखनपुर गुमटी नंबर 12 में 48 साल का व्यक्ति संक्रमित है। जीरोमाइल, मायागंज मुहल्ला, खंजरपुर, बड़ी खंजरपुर, मिरजानहाट, मोहद्दीनगर, पार्वती नर्सिंग होम, अलीगंज, सेंट्रल जेल, शिवपुरी कॉलोनी, छोटी खंजरपुर, इशाकचक, आदमपुर व ज्योति बिहार कॉलोनी में भी मरीज मिले हैं।

4443 कुल जांच, 3542 एंटीजन टेस्ट में 78 पाॅजिटिव मरीज मिले
जिला प्रशासन ने दावा किया है कि बीते छह दिनाें से लगातार 4500 से अधिक काेराेना के लक्षण वाले लाेगाें की जांच की जा रही है। पाॅजिटिवी दर में कमी आई है। मंगलवार काे जिला में एंटीजन टेस्टिंग 3542 कराई गई। इसके अलावा 851 आरटीपीसीआर और 50 सैंपल ट्रू-नेट से लिया गया। इसमें से एंटीजन से केवल 78 व्यक्ति ही पाॅजिटिव पाए गए। यह सिर्फ 2.2 फीसदी है। डीएम ने सिविल सर्जन काे निर्देश दिया है कि कांटैक्ट ट्रेकिंग कर अधिक से अधिक टेस्टिंग कराएं, ताकि काेविड-19 के संक्रमित लाेगाें की पहचान हाे सके और समय पर इलाज हाे सके। पाॅजिटिव मरीज वाले स्थानाें काे कंटेनमेंट जाेन बनाएं। गाइडलाइन का पालन कराने का निर्देश एसडीओ, डीएसपी, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ व थानेदार काे दिया गया है। जिले में काेविड-19 के मरीजाें की रिकवरी रेट 84 प्रतिशत है, जाे राज्य के औसत से ज्यादा है।

