पटना में प्री मानसून की तहत पिछले एक महीने के दौरान 18 दिन आसमान पर बादल छाए रहे। बुधवार को पटना अौर भागलपुर में सुबह औ दोपहर में प्री मानसूनी बारिश हुई। पटना में 15 मिनट में 2.1 एमएम और भागलपुर में घंटेभर में 21 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। इस दौरान 55 से 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली। भागलपुर में हवा की रफ्तार 31 किमी. प्रति घंटे रही।
Total Downloads: 87
इससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। भागलपुर में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम 22.5 डिग्री रहा। वहीं दूसरी तरफ बुधवार दोपहर आई आंधी के साथ बारिश के दौरान ठनका व घर गिरने से प्रदेश में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों की मौत भागलपुर के जगदीशपुर में हो गई। काफी संख्या में पेड़ व पोल उखड़कर धराशायी हो गए। बिजली प्रभावित हुई।

जहानाबाद में चलती पैसेंजर ट्रेन पर पेड़ गिर गया। पटना-गया रेलखंड पर चलती ट्रेन पर पेड़ उखड़ कर गिर गया। इस दौरान ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया। इस कारण डाउन लाइन का परिचालन दो घंटे से अधिक समय तक बाधित

