नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन हेतु पीएसए यूनिट की स्थापना की जायेगी। बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बताया कि 12 मई को लगभग 206 एमटी लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति राज्य में हुई है। इसके साथ ही एयर सेपरेशन यूनिट प्लांट से भी लगभग 46 मैट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन किया गया है।
Total Downloads: 172
उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिनों में दो प्लांट से उत्पादन शुरू हो जाएगा। दोनों मिलाकर 1500 से 1600 सिलेंडर प्रतिदिन उत्पादन होगा। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बताया कि बियाडा द्वारा राज्य के 10 अनुमंडलीय अस्पतालों में 55 बेड के लिए मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन हेतु पीएसए यूनिट की स्थापना की जा रही है। दो पीएसए यूनिट मई के अंत में तथा आठ पीएसए यूनिट जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक स्थापित हो जाएगा। नवगछिया अनुमण्डल अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत होने पर भागलपुर भेजे जाने की जरूरत नहीं होगी।

इन अनुमंडलों के अस्पताल में लगेगी पीएसए यूनिट
जिन अनुमंडलीय अस्पतालों में पीएसए यूनिट की स्थापना की जानी है। उनमें टेकारी, मोहनिया, नवगछिया, तारापुर, दलसिंहसराय, बारसोई, अरेराज, राजगीर, बाढ़ और सोनपुर शामिल है।

