नवगछिया में ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कोविड जांच का दायरा बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की पांच टीम के द्वार कुल 772 लोगों की जांच की गई जिसमें 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कदवा पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की तीन टीम के लोगों का जांच किया है।

इसके अलावा मदहतपुर एवं अनुमंडल अस्पताल में जांच किया गया। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. बरूण कुमार ने कहा कि पांच टीम ने 772 लोगों की जांच की गई। जिसमें दस लोग संक्रमित पाए गए हैं। अनुमंडल अस्पताल में 67 लोगों की जांच हुई सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई।

कंचनपुर कदवा में 169 लोगों की जांच की गई पांच लोग संक्रमित पाए गए। कासिमपुर कदवा में 200 लोगों की जांच की गई जिसमें एक कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बगड़ी टोला में 191 लोगों की जांच की गई सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मदहतपुर में 145 लोगों की जांच की गई जिसमें चार लोगों संक्रमित पाए गए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया क्षेत्र में सोमवार को आयोजित कोरोना वेक्सिनेशन शिविर में 220 लोगों को कोविड 19 का टीकाकरण किया गया। सोमवार को टीकाकरण को लेकर पीएचसी क्षेत्र के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवगछिया एवं पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बरूण कुमार ने कहा कि सोमवार को कुल 220 का टिकाकरण किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *