बिहपुर : प्रखंड के विक्रमपुर निवासी सलीम राइन ने बिहपुर थाने में मामूली बात को लेकर मारपीट कर घायल कर देने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें उसने गांव के मो. इरफान, मो. रब्बान, मो. आदलत, मो. यूसुफ, मो. शमशाद, मो. मंजूर, मो. संजूर, मो. जहांगीर, मो. मोवारक, मो. इस्तखार, मो. शहबाज व मो. बबलू को नामजद आरोपी बनाया है।
Total Downloads: 354
अपने आरोप में बताया है कि 15 मई को रात्रि 7:30 बजे मैं सड़क पर बैठा था कि उपरोक्त नामजदों ने गालीगलौज करते हुए कहा कि तुम छत का पानी क्यों गिरा रहे हो। तो मैंने बोला छत ढलाई हुआ है। इसलिए पानी गिर गया, अब नहीं गिरेगा। इतना कहते ही आरोपी लाठी, डंडा व कुल्हाड़ी लेकर मारपीट करने लगे।

मेरा मो. कलीम व मो. मूकतार का सिर फोड़ दिया एवं घर में घुसकर मेरी भतीजी जूबैदा खातून को जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से प्रहार किया। जो आंख के बगल में लगी व घायल हो गई। उधर दूसरे पक्ष के मो. आदलत ने भी केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने 14 लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस मामले को दर्ज कर जांच में जुट गई है।

