नवगछिया: अपराधियों ने एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के स्व कमली भगत का पुत्र राजेन्द्र भगत (50) है। घटना के सम्बन्ध में मृतक के छोटे भाई शंकर भगत ने बताया कि राजेन्द्र भगत की बेटी किरण कुमारी की शुक्रवार को शादी होनी है। इसलिए दोनों भाई अपनी अपनी 4-4 बीघा जमीन 3 लाख रुपए/बीघा की दर से पुरैनी निवासी दिनेश मंडल के हाथों बेच लिया। हालांकि अभी रजिस्ट्री नहीं हुआ था।

राजेन्द्र भगत के द्वारा पैसे की मांग करने पर बुधवार को दिनेश मंडल पैसा लेकर नहीं आया। फिर दिनेश मंडल ने पैसा लेने के लिए आज गुरुवार को राजेन्द्र भगत को अपने घर पुरैनी बुलाया। जमीन का पैसा और मिठाई बनाने के लिए दूध लाने वे पुरैनी गांव गए थे। लौटने के क्रम में अपरा

धियों ने गोली मार दी।

 

गोली मारने से पहले अपराधियों और राजेंद्र भगत में हाथापाई हुआ और उसी हाथापाई में बदमाशों ने एक गोली उसके पेट मे मार दी। गोली लगते ही अपराधी फरार हो गए। आनन फानन में ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी और गम्भीर रूप से घायल राजेन्द्र भगत को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

गांव में भी था जमीनी विवाद

मृतक की बेटी किरण कुमारी ने बताया कि विनावा गांव के प्रकाश उर्फ कारे मंडल का राजेन्द्र भगत के साथ पुराना जमीनी विवाद था। उसने बताया कि हो सकता है कि दिनेश मंडल और प्रकाश मंडल मिलकर एक हो गया और दोनों ने साजिश कर मेरे पिता की हत्या कर दी। परिजनों के द्वारा स्थानीय थाने को घटना की सूचना दी गई लेकिन 6 घण्टे के बाद भी इस्माईलपुर थाने की पुलिस अस्पताल नही पहुंची।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *