ताऊ ते तूफान का असर गुरुवार को भागलपुर में दिखा। सुबह से ही बादल छाए और सुबह 10.15 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। घंटेभर में ही 36.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। माैसम विज्ञान केंद्र पटना के वरीय वैज्ञानिक डाॅ. एसके पटेल ने बताया, शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दाैरान तेज बारिश, मेघ गर्जन, हवा चल सकती है। दिन में 2-3 बार तेज बारिश होगी।

गुरुवार काे अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 26.40 रहा प्रदूषण बढ़ा, सांस लेने में होगी मुश्किल: लाॅकडाउन में भी शहर का एक्यूआई 106 है। इसे अच्छा नहीं माना जा रहा। जिनकी इम्यूनिटी मजबूत नहीं है, उनके लिए ज्यादा खराब है। इससे गले की परेशानी व सांस लेने में भी मुश्किल हो सकती है।

6 साल में पहली बार मई में 33 डिग्री पहुंचा पारा

2015 के बाद पहली बार शहर का अधिकतम तापमान मई में 33 डिग्री रहा। इससे पहले 6 साल पहले 22 मई को 32.8 डिग्री था

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *