नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया “जागृति” (महिला शाखा)द्वारा ऑक्सीजन बैंक के तहत नवगछिया को चार ऑक्सीजन दिया है। जागृति शाखा विगत 8 बर्षो से हर जनसेवा के कार्य कर रही है। इसी कड़ी में अभी इस कोरोना काल में ऑक्सीजन की जरूरत को देखते हुए मंच परिवार ने इस सेवा को करने का बीड़ा उठाया।

जिसका विधिवत उद्धघाटन ज़ूम एप के माध्यम से प्रांतीय अध्यक्ष श्री विकास खंडेलिया, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रशांत खंडेलिया, प्रांतीय संयुक्त मंत्री निखिल चिराणियां, राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री सुभाष चन्द्र वर्मा(सोनी)जी एवं शाखा अध्यक्ष कविता अग्रवाल, सचिव सपना शर्मा, रक्तदान संयोजक बबिता वर्मा, सदस्य पार्वती वर्मा, अभिवावक श्री मति नीलम वर्मा जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस बड़े जनसेवा कार्य हेतु राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अधिकारी ने जागृति मंच को बहुत बहुत बधाई जी साथ ही हर सम्भव मदद हेतु आश्वस्त भी किया।
इस अभियान में नवगछिया “जागृति” मंच की सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *