नवगछिया : नवगछिया में अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। पहली दुर्घटना नवगछिया जीरोमाइल चौक के पर हुई। जहां अज्ञात वाहन ने लगभग 80 वर्षीय अज्ञात वृद्ध को धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया।

जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार करने के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दूसरी दुर्घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के 14 नंबर मकनपुर चौक के पास हुई। अज्ञात वाहन ने 22 वर्षीय युवक को धक्का मार दिया।घायल युवक गोसाईगांव निवासी श्रीराम कुमार है। स्थानीय लोगों ने युवक को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया जहां पर उसका इलाज किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *