नवगछिया : तीन लोगों की हत्या में तीन साल से फरारी आरोपी की शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने पीछे से उसके सिर में एक गोली मारी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दिल दहलाने वाली यह घटना खरीक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर गांव की है। मरने वाले की पहचान राजेश चौधरी (28 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार चौधरी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक साइकिल से अकेले आए निरंजन नगर निवासी अभिषेक चौधरी ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब राजेश पड़ोसी के दरवाजे पर बैठकर ग्रामीणों से बात कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अभिषेक हथियार लहराते हुए भाग गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के घर से हत्या में प्रयुक्त साइकिल बरामद की है।

राजेश के बड़े भाई रवि कुमार चौधरी ने अभिषेक चौधरी समेत पांच लोगों पर भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में दहशत है। अपराधियों के भय से ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *