गोपालपुर – थाना क्षेत्र के गोसाईंगाँव में नौ वर्षीय अंकुश कुमार पिता सुनील यादव की हत्या बेखौफ अपराधियों ने गला दबाकर कर शव उसके बासा में टाट पर लटका दिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक अंकुश की बहन लक्ष्मी कुमारी किसी काम से अपने बासा पर गई तो उसने भाई के शव को टाट पर झूलते देख कर जोर -जोर से रोने लगी. लक्ष्मी के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण नीरज शर्मा उसके बासा के निकट पहुँचा. ग्रामीण नीरज ने इसकी जानकारी ग्रामीणों व उसके परिजनों को दिया.
Total Downloads: 105
सरपंच सियाशरण यादव ने ततकाल इसकी जानकारी गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार को दिया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवा कर पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा तथा परिजनों व आसपास के ग्रामीणों से घटना के बारे में गहन पूछताछ किया. बताते चलें कि मृतक अंकुश कुमार अपने चाचा अखिलेश यादव के घर से टीवी देख कर अपने घर से खाना खाकर अपने बासा पर से भैंस चराने निकला था कि इसी दौरान पहले से घात लगाये अपराधियों ने अंकुश को अपने कब्जे में लेकर मारपीट कर गला दबा कर हत्या कर शव को उसके बासा में टाट पर लटका दिया. मृतक चार भाई व चार बहन है.

माँ बुलबुल देवी का रो रो कर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता सुनील यादव के भाइयों के बीच रास्ते के विवाद के समाधान हेतु सरपंच सियाशरण यादव व दर्जनों ग्रामीणों की मौजूदगी में अमीन द्वारा मापी कर सीमांकन किया जा रहा था. हालाँकि इस मामले में परिजनों द्वारा समाचार लिखे जाने तक किसी को नामजद नहीं किया गया है. गोपालपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को जेल के सलाखों में डाला जायेगा.

