यात्रियों की सुविधा के लिए भागलपुर एवं सियालदह से दानापुर, मुजफ्फरपुर तथा सहरसा के मध्य चलायी जाने वाली चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू होगा। ये ट्रेन पहले स्थगित की गई थी। अब इन्हें 14 जून से पुनर्बहाल किया जा रहा है।
Total Downloads: 166
इन स्पेशल ट्रेनों का मार्ग, ठहराव और समय पूर्व की भांति ही होगा। यात्री समय सारणी के लिए रेलवे की वेबसाइट और एनटीईएस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये ट्रेनें फिर से चलाई जाएंगी
1- 03401 भागलपुर-दानापुर स्पेशल 14 जून से चलेगी
2- 03402 दानापुर-भागलपुर स्पेशल 14 जून से चलेगी
3- 03419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर स्पेशल 14 जून से चलेगी
4- 03420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर स्पेशल 14 जून से चलेगी
5- 03163 सियालदह-सहरसा स्पेशल 16 जून से चलेगी
6- 03164 सहरसा-सियालदह स्पेशल 17 जून से चलेगी
7- 03169 सियालदह-सहरसा स्पेशल 17 जून से चलेगी
8- 03170 सहरसा-सियालदह स्पेशल 18 जून से चलेगी

