भागलपुर : भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस और मालदा टाउन से भागलपुर होकर नई दिल्ली जाने वाली न्यू फरक्का एक्सप्रेस फिर से चलेगी। इसके परिचालन के लिए रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगले सप्ताह से दोनों ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।

दोनों ट्रेनों का अभयपुर स्टेशन से ठहराव हटा दिया गया है। जबकि सुल्तानगंज स्टेशन पर न्यू फरक्का का स्टॉपेज दिया गया है। दोनों ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग शनिवार से शुरू होने की उम्मीद है। गरीब रथ एक्सप्रेस स्पेशल का परिचालन नए नंबर से होगा। अब यह ट्रेन 04411/12 नंबर से चलेगी।

गरीब रथ एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से 14 जून और भागलपुर से 15 जून से चलेगी। वहीं मालदा टाउन और नई दिल्ली के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली न्यू फरक्का एक्सप्रेस का परिचालन 04003/04 से होगा। इस ट्रेन का परिचालन नई दिल्ली से 13 जून और मालदा टाउन से 15 जून से शुरू होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *