नवगछिया मनियामोर निवासी मो. जमील पिता मो. शाहबुद्दीन पर उसकी तीसरी पत्नी जुबैदा परवीन ने नाम बदलकर और कुंवारा बताकर शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता गया जिला के गढ़ारी निवासी ने नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन देते हुए बताया कि मनिया मोर निवासी मो.
Total Downloads: 372
जमील ने अपना नाम बदलकर तनवीर के नाम का फर्जी आधार कार्ड दिखाकर हमसे शादी रचायी और मुझे शादी के बाद चेन्नई लेकर चला गया। वहां मैं गर्भवती होने के बाद अपने मायके चली आई, जहां मुझे पुत्री हुई और पांच महीने में ही बीमारी और पैसा नहीं रहने के कारण मेरी पुत्री की मौत हो गई।

इसके बाद मैं अपने सुसराल मनियामोर पहुंची तो पता चला कि मेरे पति ने मुझसे पहले दो और शादी की है। एक बीवी को वह अपने पास रखता है। उसने आवेदन में लिखा है कि जमील का भाई मुर्तजा खां, पिता शाहबुद्दीन खां, रिजवाना पति मो. मुर्तजा और जमील की पत्नी हमारे साथ मारपीट करती है और घर में नहीं घुसने देती है। महिला ने एसपी से रक्षा की गुहार लगाई है।

