नारायणपुर : रविवार को प्रखंड के भवानीपुर ओपी क्षेत्र में रविवार को मध्य विद्यालय कुसाहा के सामने कोसी नदी से मधेपुरा जिला के औराई गांव के अपहृत तीस वर्षीय युवक संतोष शर्मा का शव भवानीपुर पुलिस ने बरामद किया। संतोष का ग्यारह जून को रायपुर से अपहरण किया गया था। शव का हाथ, पैर रस्सी से बंधा था। पानी में रहने के कारण शव फुल भी गया था।
Total Downloads: 102
ग्रामीणों की सूचना मिलने पर भवानीपुर ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार साह, एसआई रवि कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया की शव की पहचान मृतक संतोष के भाई अखिलेश कुमार ने संतोष के हाथ में उसका नाम और ओम लिखा, पीठ में लहसन का दाग होने पर किया। शव देखने से प्रतीत हो रहा था की बहुत बेरहमी से पहले पिटाई किया गया है उसके बाद शरीर का कपड़ा हटाकर हाथ पैर बांधकर कोसी नदी में फेंक दिया गया है। कोसी नदी से नाव के सहारे शव को निकाला गया । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा गया। शव ज्यादा क्षत विक्षत होने के कारण पोस्टमार्टम के कारण नवगछिया से मायागंज भागलपुर भेज दिया गया है।

पहले ही परिजनाें ने जताई थी अपहरण के बाद संतोष की हत्या की अाशंका
मामले में संतोष के परिजनों के द्वारा पहले ही युवती काजल के पिता विद्यानंद शर्मा व उनके दोस्त अजीत शर्मा सहित अन्य के खिलाफ संतोष को अगवा कर उसकी हत्या करने की आशंका की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। ने को अगवा कर हत्या करने की आशंका का प्राथमिकी दर्ज हुआ था। भवानीपुर पुलिस ने इस कांड में तीन नामजद अभियुक्तों विद्यानंद शर्मा, अजीत कुमार शर्मा व सुदो ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। विद्यानंद शर्मा और अजीत शर्मा ने पुलिस को बताया कि पहले संतोष को अगवा किया था उसके बाद ढोढो शर्मा के घर में बंद कर रखा था। चर्चा है कि काजल की बड़ी बहन की शादी औराई गांव के धर्मेंद्र कुमार शर्मा के साथ हुई थी।

