खरीक, थाना क्षेत्र के तेलघी गांव के समीप झखरा मोड़ के पास से एक देसी कट्टा, एक गोली व एक मोबाइल के साथ दो बदमाशों को पुलिस ने खदेड़कर गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश तेलघी निवासी अंकित कुमार चौधरी एवं लोदीपुर निवासी सुशील मंडल है।

वहीं बताया कि तेलघी निवासी गुजमोहन चौधरी ने एक दिन पूर्व अंकित पर रंगदारी मांगने एवं बाहर से बदमाश बुलाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया था। जिसकी जांच की जा रही थी कि इसी बीच शुक्रवार को दोपहर में पीड़ित व्यक्ति ने फिर फोन कर सूचना दी कि आरोपी अंकित बाहर से बदमाश बुलाकर मुझे घर नहीं बनाने दे रहा है और रंगदारी मांग रहा है।

सूचना मिलते ही जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचा कि दोनों बाइक पर सवार होकर भागने लगे। फिर दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार दोनों बदमाशों का आपराधिक कुंडली खंगाला जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *