रंगरा – रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के बमबम यादव ने अपनी पत्नी अंजली देवी और दो वर्षीय पुत्र किशन का अपहरण कर लिए जाने की शिकायत शनिवार को रंगरा पुलिस से किया है. इस बाबत बमबम ने नाथनगर के करैला चौक निवासी छोटू शर्मा और शुभम कुमार को नामजद भी किया है. बमबम का कहना है कि 19 जुलाई को वह काम करने नवगछिया के धोबिनीया गांव गया था.
Total Downloads: 368

जब सात बजे लौट कर आया था उसके घर मे उसकी पत्नी और बच्चे नहीं थे. आस पास के लोगों से पता चला कि वह दो लड़कों के साथ शाम चार बजे गांव से बाहर जा रही थी. बमबम का कहना है कि जब वह नाथनगर में रहता था तो छोटू और शुभम पास में ही रहता था. एक दिन मामूली बात पर विवाद होने के बाद उसने पत्नी और पुत्र का अपहरण कर लिए जाने की धमकी भी दी थी. रंगरा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

