नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की रात्रि नारायणपुर एनएच 31 चौक और भगवान पेट्रोल पंप नारायणपुर के बीच मोटरसाइकिल और ट्रक में टक्कर हुआ जिससे मौके पर मोटरसाइकिल सवार दो युवक का मौत हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में
Total Downloads: 98
लिया।

मौके पर से ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भागने में सफल रहा।बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार खगड़िया से नवगछिया की ओर जा रहा था।ट्रक भी उसी दिशा में था। अचानक मोटरसाइकिल को ट्रक ने चपेट में ले लिया।जिससे मौके पर दोनों व्यक्ति का मौत हो गया। मोटरसाइकिल को भी ट्रक के द्वारा करीब सौ मीटर तक घसीटा। मृतक खगड़िया जिला के मानसी का रहनेवाला है। भवानीपुर पुलिस ने मृतक के स्वजन को सूचना दिया है।

