नवगछिया। नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत तीनटंगा दियारा में पिछले कई दिनों से गंगा नदी के जलस्तर घटने-बढ़ने के बाद जल संसाधन विभाग द्वारा उदासीनता बरतने को लेकर भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने कार्यपालक अभियंता को कड़ी फटकार लगायी। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि यह बाढ़ नियंत्रण कार्यालय नवगछिया में बाढ़ कटाव रोकने के लिए है।

लेकिन लगातार निर्देश देने के बाद भी यहां पर फ्लड फाइटिंग कार्य नहीं हो पा रहा है। जिसको लेकर भागलपुर के सांसद अजय मंडल खुद इस्माईलपुर बिन टोली स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने तत्काल कार्यपालक अभियंता को कटाव स्थल पर जाकर कार्य कराने का निर्देश दिया।

सांसद ने बताया कि यहां के पदाधिकारी जिस तरह से दियारा के लिए उदासीन हैं। उस तरह से सरकार उदास नहीं है। उन्होंने बताया कि हमारे कहने पर सहायक अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता दियारा गए जहां पर उन्होंने तत्काल फ्लड फाइटिंग कार्य प्रारंभ करने के लिए तैयारी प्रारंभ किया है। नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के अभियंता ने बताया कि हमलोग काम शुरू पहले भी किए थे। जैसे नदी का जलस्तर घट बढ़ रहा है उससे बेव वास हो रहा है। लोग उसी के साथ कार्य करा रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *