नवगछिया। नवगछिया के रंगरा गोपालपुर एवं नवगछिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ एवं कटाव से हुई क्षति का आकलन करने भारत सरकार के 6 सदस्यीय टीम भागलपुर के जिला पदाधिकारी के साथ नवगछिया पहुंची। टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पुल, घर, फसल आदि का जायजा लिया। मौके पर इस्माईलपुर प्रखंड में डिमहा गांव के समीप तटबंध ध्वस्त होने को लेकर के विशेष तौर पर जानकारी ली।

स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा जल संसाधन विभाग द्वारा बताया गया कि 15 अगस्त को अचानक सीपेज के कारण तटबंध ध्वस्त हो गया। वहीं तटबंध के ध्वस्त होने के साथ-साथ इस्माईलपुर प्रखंड में बाढ़ प्रभावित सहित फसल क्षति की भी जानकारी ली। इस मौके पर गोपालपुर में धरहरा गांव में केला, मिर्च, पपीता जैसी फसल के नुकसान की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान धराहरा गांव के लोगों को जिला पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि फसल क्षतिपूर्ति के साथ-साथ आप लोगों को बाढ़ प्रभावित से हुए नुकसान का भी लाभ दिया जाएगा। छह सदस्य टीम के साथ भागलपुर के जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज, नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, अपर समाहर्ता सहित प्रखंड के बीडीओ एवं सीओ मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *