खरीक। कोसी नदी के जलस्तर में कमी आने के साथ ही कटाव की रफ्तार काफी उग्र हो गई है। मैरचा में सोमवार की देर रात से मंगलवार की देर शाम तक फिर सात घर फिर नदी में समा गये। पंसस पिंकी देवी समेत सात लोगों का घर नदी में समा गया। जबकि कई घर कटाव के मुहाने पर है।

पंसस पति संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को रुक-रुककर पूरे दिन हो रही बारिश एवं हवा के कारण कटाव की रफ्तार काफी तेज हो गई। जिसमें पंसस पिंकी देवी, राजेंद्र मंडल, संदीप कुमार, मुकेश मंडल, बल्ली मंडल, सचिदानंद मंडल, भुटो मंडल का घर नदी में समा गया।

वहीं कोसी नदी के ही चोरहर में भी कटाव शुरू हो गया है। जिसके कारण नदी किनारे स्थित घरों पर खतरा मंडराने लगा है। किन्तु अबतक बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया है। वहीं आजाद हिन्द मोर्चा के अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने कटाव का निरीक्षण कर विभाग के पदाधिकारियों से शीघ्र इस दिशा में पहल की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *