नवगछिया। कदवा ओपी के लक्ष्मीनियां गांव में दस किलो मक्के को लेकर भाइयों में हुये विवाद और मारपीट की घटना के बाद छोटे भाई के लापता होने की खबर है। इधर पत्नी ने भाइयों पर पति की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक लक्ष्मीनियां कदवा निवासी किशन मंडल का पुत्र नीतीश कुमार बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार वाले घर छोड़ कर फरार हो गए हैं।

मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि मेरी सास को बंटवारे वाला 10 किलो मक्का हमको मिला था। जिसके लिए कहासूनी के दौरान मेरे पति के भाई गोनू मंडल व सुधीर मंडल के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में मेरे पति नीतीश मंडल के साथ भी दोनो भाइयों ने मारपीट की थी। इसके बाद गांव में बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया था। उसके बाद से छोटा भाई लापता है। मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी ने 10 किलो मक्के के लिए भाइयों द्वारा पति की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि भाइयों द्वारा मारपीट किये जाने से खफा किशन ने दियारा के बासा पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारवाले पुलिस के डर से ग्रामीणों की मदद से शव का संस्कार कर दिया।

इस संबंध में नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने घटनास्थल पर जाकर मामले की छानबीन की। कई लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि तीनों भाइयों में फसल को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। उसके बाद छोटे भाई द्वारा आत्महत्या किये जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस शव को बरामद करने में जुट गई है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *