खरीक। शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के अठगामा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के मो. सरफराज (80), उसका पुत्र इरशाद (35) एवं मो. इफ्तेखार बुरी तरह घायल हो गया। तीनों घायलों का खरीक पीएचसी में इलाज हुआ। मामले को लेकर घायल ने थाने में आवेदन दिया है।

जिसमें गांव के ही मो. राजा, मो. शाकित, मो. छोटू समेत उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर जबरन मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देर रात आरोपी शादी समारोह में डीजे बजा रहा था। डीजे की आवाज कम करने के लिए कहने पर सभी ने मेरे साथ मारपीट कर घायल कर दिया। सभी आरोपी शराब के नशे में धुत थे।

एससी-एसटी एक्ट के आरोप में फरार महिला गिरफ्तार

खरीक : रविवार को पुलिस के सहयोग से एससी-एसटी थाने की पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के आरोप में लंबे समय से फरार चल रही नया टोला भवनपुरा निवासी राजो देवी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला को एससी-एसटी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *