नवगछिया – नवगछिया बाजार स्थित एक मोबाइल सर्विस सेंटर के संचालक धीरज शर्मा को अपराधियों ने एक जिंदा कारतूस और एक पत्र भेज कर ₹10 लाख रंगदारी की मांग की है, अन्यथा जान से मार देने की धमकी भी दी है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102

अपराधियों द्वारा भेजे गए पत्र और जिंदा कारतूस को धीरज शर्मा ने गोपालपुर पुलिस के हवाले कर दिया है जबकि घटना की बाबत मोबाइल सर्विस सेंटर के संचालक ने गोपालपुर थाने में एक लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामला संज्ञान में आते ही गोपालपुर के थनाध्यक्ष नीरज कुमार ने छानबीन शुरू कर दिया है.


📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
