नवगछिया। खरीक, नवगछिया व अन्य प्रखंडों में ग्रामीण कार्य विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़कों का भारत सरकार के नेशनल क्वालिटी मॉनिटर टीम के अभियंताओं ने जांच की। जानकारी के अनुसार जांच को लेकर नवगछिया नगर पंचायत के समीप विस्थापित मिल्की गांव में कटाव में बह गयी सड़क की बचे हिस्से का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने एनएच 31 से शिहकुंड कोसी किनारे जाने वाली सड़क की क्वालिटी की जांच की।

उन्होंने बताया कि जिन-जिन सड़कों का कार्य पिछले 5 से 10 वर्षों में पूरा नहीं हुआ है। वैसे सड़कों को तत्काल क्वालिटी जांच कर इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को जमा की जायेगी। उन्होंने बताया कि यहां पर सड़क में लगाए गए मटेरियल की बारीकी से जांच  की गयी है। जिसकी रिपोर्ट लेब्रोटरी के माध्यम से दी जाती है।

मालूम हो कि इस सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2008-09 में अररिया के पंकज कुमार नामक संवेदक द्वारा किया जा रहा था लेकिन यह कार्य समय पर पूरा नहीं होने के कारण संवेदक पर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसके ऊपर सर्टिफिकेट केस चलाया जा रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता ने बताया कि पंकज कुमार के पास तीन कार्य मिला था जिसमें एक भी कार्य पूरा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि नारायणपुर के नागर टोला से भ्रमरपुर बांध तक जाने वाली 4 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य के साथ-साथ नवगछिया कोरचक्का जाने वाली साढ़े 3 किलोमीटर लंबी सड़क का कार्य भी पूरा नहीं कर पाया था जिसके कारण इनके ऊपर ब्लैक लिस्टेड करने के साथ-साथ आगे की कार्रवाई की गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *