नवगछिया। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने शनिवार को गोपालपुर थाने का निरीक्षण किया। इस मौके पर नवगछिया के सर्किल इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह मौजूद रहे। इस दौरान एसपी ने लंबित मामलों के साथ-साथ गुंडा पंजी एवं पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए रणनीति तय की।

उन्होंने बताया कि थाने के निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष को कई तरह का निर्देश दिया गया है। साथ ही पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण हो, इसके लिए भी रणनीति के तहत कार्य करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में चिह्नित अपराधियों को जिला बदर करने के साथ-साथ संवेदनशील व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जिला नवगछिया के गोपालपुर, रंगरा, इस्माईलपुर, खरीक, बिहपुर आदि थाना क्षेत्रों के कुख्यात अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है जिसमें लगभग 2 दर्जन से अधिक अपराधियों को जिला बदर करने की तैयारी की जा रही है।

अभी तक गोपालपुर थाने में लगभग 300 से ऊपर लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि गोपालपुर थाने में चौकीदारों की परेशानी को भी मैंने सुना। जिसमें उनका दो महीने से वेतन एवं पोशाक की राशि का भुगतान नहीं हुआ है। साथ ही थाना में थाना पणजी सभी कर्मियों की कार्यशैली के साथ-साथ अन्य तरह की जानकारी ली गयी। मौके पर थाना परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी भी एसपी को दी गई। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सहित अन्य कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *