भागलपुर-दुमका रेलखंड पर नोनीहाट भतुड़िया में शनिवार से कविगुरु एक्सप्रेस का स्टॉपेज शुरू हो गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर स्टॉपेज का उद्घाटन किया। किसी मेल एक्सप्रेस का नोनीहाट स्टेशन पर यह पहला स्टॉपेज है। स्टॉपेज का उद्घाटन करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि इससे इस इलाके का सामाजिक और आर्थिक विकास होगा।

इस इलाके के लोग रेल सेवा के माध्यम से कोलकाता और भागलपुर से जुड़ जाएंगे जो मुख्य बाजार है। इससे इस क्षेत्र के व्यावसायियों को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि कविगुरु एक्सप्रेस प्रतिदिन चलने वाली मुख्य ट्रेन है जो जमालपुर से भागलपुर होते हुए हावड़ा तक जाती है। नोनीहाट में स्टॉपेज शुरू होने से उन श्रद्धालुओं को भी फायदा होगा जो बासुकीनाथ पूजा करने जाते हैं।

नोनीहाट से बासुकीनाथ की दूरी महज 10 किमी है। नोनीहाट में आयोजित उद्घाटन समारोह में गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे, सांसद सुनील सोरेन मौजूद थे। वहीं पूर्व रेलवे के जीएम अरुण अरोड़ा और मालदा रेल मंडल के डीआरएम यतेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उद्घाटन के मौके पर मौजूद रहे। तमाम अतिथियों ने हावड़ा से जमालपुर जा रही कविगुरु एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *