अपनी पत्नी से दोस्त का अवैध संबंध होने पर युवक को पहले शराब पिलाई, फिर पीटते हुए गंगा किनारे ले गया और तीन साथियों संग मिलकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना खरीक-बिहपुर थाना के सीमा पर स्थित सिकियाधार घाट के समीप रविवार सुबह करीब 11:00 बजे की है।

मरने वाले की पहचान गौरीपुर निवासी प्रभाष झा के पुत्र मंगल कुमार झा (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोपहर करीब दो बजे कुछ पशुपालक भैंस को गंगा किनारे ले जा रहे थे तो उन्होंने शव देखा। इसके बाद घटना की सूचना खरीक और बिहपुर पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलने पर खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार व बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। कुछ लोगों ने बताया कि सुबह 10 बजे लत्तीपुर गांव के पास मंगल के साथ लत्तीपुर के भुसखारी रजक समेत अन्य तीन बदमाश शराब पी रहे थे। इसके बाद मंगल को पीटते हुए घाट किनारे ले गए। भुसखारी रजक के हाथ में धारदार हथियार था। खरीक थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या का मुख्य आरोपी भुसखारी रजक को पुलिस ने उसके घर से देर रात गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में भुसखारी ने बताया कि मंगल झा से मेरी पत्नी का अवैध संबंध था। इसलिए शराब पिलाने के बाद साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मंगल मेरा दोस्त था, वह मेरे घर अक्सर आता था। इसी बीच पत्नी के साथ उसका अवैध संबंध हो गया। जब इसकी जानकारी हुई तो मैंने उसकी हत्या करने की ठान ली। खरीक थानाध्यक्ष ने कहा कि भुसखारी रजक की निशानदेही पर घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।

ग्रामीण बोले- गलत लोगों की संगत में था युवक

गौरीपुर के ग्रामीणों ने बताया कि मंगल सनकी मिजाज का था। उसकी संगत गलत लोगों के साथ थी। मंगल के पिता मानसिक रूप से बीमार हैं इसलिए वह कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। मां की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। छोटा भाई हैदराबाद में मजदूरी करता है। कोरोना की दूसरी लहर में लॉकडाउन के दौरान घर आया था। कुछ दिन पहले ही वह फिर चला गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *