नवगछिया : पंचायत चुनाव के छठे चरण के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दिया गया। छठे चरण में जिले के खरीक और नवगछिया में मतदान होना है। मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान तीन नवम्बर को और मतगणना 13 और 14 नवम्बर को करायी जाएगी।

नामांकन पांच से 11 अक्टूबर तक किया जाएगा। 16 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 अक्टूबर तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। खरीक में दो जिला परिषद,17 पंचायत समिति सदस्य,13 मुखिया और सरपंच तथा 166 पंच और वार्ड सदस्य का चुनाव होगा। वहीं नवगछिया में एक जिला परिषद सदस्य,14 पंचायत समिति सदस्य,10 मुखिया और सरपंच तथा 134 पंच और वार्ड सदस्य का चुनाव होना है।


