नवगछिया – नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को आसन्न पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पहले दिन विभिन्न पदों पर कुल 152 लोगों ने अपना पर्चा भरा है. नामांकन को लेकर पहले दिन ही नवगछिया प्रखंड कार्यालय में अत्यधिक भीड़ उमड़ पड़ी. अत्यधिक भीड़ को देखते हुए नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार खुद विधि व्यवस्था की कमान संभाल रहे थे और प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके समर्थकों को भी समझा बुझा रहे थे. नवगछिया प्रखंड के निर्वाचित पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न पंचायतों से वार्ड सदस्य के पद पर 87 लोगों ने पर्चा भरा है.

ग्राम कचहरी पंच से विभिन्न पंचायतों से कुल 25 लोगों ने पर्चा भरा है. जबकि सरपंच के पद पर विभिन्न पंचायतों से कुल 13 लोगों ने अपना पर्चा दाखिल किया है. विभिन्न पंचायतों से मुखिया पद पर कुल 14 लोगों ने पर्चा भरा है. जबकि पंचायत समिति सदस्य पद पर कुल 13 लोगों ने दावेदारी दी है. निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि नामांकन के लिये कुल दस काउंटर बनाये गए हैं जबकि पांच हेल्प डेक्स बनाया गया है. सरपंच और ग्राम कचहरी के पास का नामांकन कृषि भवन में कराया जा रहा है तो प्रखंड मुख्यालय भवन में अन्य पदों के दावेदारों का नामांकन किया जा रहा है. प्रखंड मुख्यालय में ही एक नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की गई है.


तीन नवंबर को होना है चुनाव

नवगछिया प्रखंड में 3 नवंबर को चुनाव होना है. निर्वाचित पदाधिकारी जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न पदों पर नामांकन की प्रक्रिया 11 अक्टूबर तक चलेगा. 16 अक्टूबर तक संवीक्षा की जाएगी. 18 को नाम वापसी की तिथि है तो उसी दिन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा और चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *