नवगछिया : थाना क्षेत्र के एक गांव में भाभी के साथ देवर ने रेप का प्रयास किया। देवर की हरकत से आजिज भाभी ने उसके गुप्तांग पर ब्लेड से हमला कर जख्मी कर दिया। इसके बाद आक्रोशित देवर ने भी भाभी को पीटकर अधमरा कर दिया। दोनों घायलों को बारी-बारी से इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिकी उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

मामले को लेकर आरोपी युवक ने पुलिस को आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि पारिवारिक विवाद में भाभी ने मुझ पर हमला किया। वह साजिश के तहत मुझ पर रेप करने का प्रयास का आरोप लगा रही है। महिला ने अब तक पुलिस को आवेदन नहीं दिया है। पुलिस महिला का आवेदन मिलने का इंतजार कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि महिला का बयान आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है महिला का पति

महिला का पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। आरोपी युवक शादीशुदा है। गांव में यह भी चर्चा है कि महिला का पति बाहर रहने के कारण देवर-भाभी के बीच अवैध संबंध है। किन्तु, भाभी अब देवर से पीछा छुड़ाना चाहती है। इसको लेकर पहले भी दोनों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। इसके बावजूद देवर अपनी हरकत से बाज नहीं आया। इसी कारण महिला ने देवर घटना को अंजाम दिया। हालांकि इस मामले में परिजनों ने पूरी तरह चुप्पी साध ली है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *