नवगछिया : बीच बाथ थाना क्षेत्र के पास बुधवार की देर रात अपराधियों द्वारा लूटे गए एक प्याज लदे पिकअप वैन का प्याज नवगछिया के मकंदपुर से बरामद किया गया है। पुलिस ने एक ट्रैक्टर पर लोड प्याज को जब्त कर नवगछिया थाना परिसर में लाकर रखा है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछछात कर रही है। हालांकि देर रात तक पिकअप वैन की बरामदगी नहीं की जा सकी है।

गुरुवार को प्याज व्यवसायी लखीसराय निवासी विजय कुमार दिवाकर और वैन चालक लखीसराय के ही पिंटू केवट नवगछिया थाना पहुंचे। चालक ने बताया कि लखीसराय से प्याज लोड कर बांका अमरपुर जा रहा था। इसी बीच दो बाइक से अपराधियों ने हथियार के बल पर प्याज सहित वैन लूट लिए। अपराधियों ने उसकी मोबाइल और 800 नगदी की भी छीन लिए।


सुबह जानकारी मिली कि मकनपुर चौक पर कुछ लोग सस्ते दाम में प्याज बेच रहे हैं। प्याज व्यवसायी विजय कुमार दिवाकर ने बताया कि बरामद हुआ प्याज पिकअप वैन पर ही लोड था। जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां प्याज की बिक्री की जा रही है। वैन पर 78 पैकेट ब्याज लोड था। थानाध्यक्ष भरत भूषण ने बताया कि अभी यह सिद्ध नहीं हो पाया है कि प्याज लखीसराय के व्यवसायी का ही है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *