नवगछिया| प्रखंड मुख्यालय में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की अत्यधिक भीड़ के कारण एनएच-31 पर दिनभर जाम लगा रहा। जाम में नवगछिया के कई पुलिस पदाधिकारी भी फंसे रहे। वहीं यात्रियों को भी परेशानी हुई। मालूम हो कि नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 4 दिनों से लगातार जाम लग रहा है। एनएच किनारे प्रखंड मुख्यालय है जिससे यहां पर प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भीड़ से जाम लगा रहा।

जिप सदस्य पद को चार ने की दावेदारी

नवगछिया| नवगछिया और खरीक के प्रखंड के निर्वाचन क्षेत्रों से छठे चरण में 3 नवंबर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर जिला परिषद पद 4 लोगों ने पर्चा भरा। खरीक दक्षिण से निवर्तमान जिला पार्षद कुमकुम देवी, इंदु देवी और सुनीता देवी ने पर्चे दाखिल किए। जबकि नवगछिया से निवर्तमान जिला पार्षद नंदनी सरकार ने दावेदारी की।

बिहपुर में विभिन्न पद के 20 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए, 1317 चुनाव मैदान में

बिहपुर| प्रखंड की 13 पंचायतों में 24 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न 369 पदों के लिए प्रत्याशियों के नामों की सूची प्रकाशित कर दी गई है। सोमवार को नाम अलग अलग पद के लिए 20 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। जिसमें मुखिया के नौ, सरपंच के दो, पंसस के दो, वार्ड के सात लोग शामिल हैं। अब प्रखंड में विभिन्न पदों के लिए 1317 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

8 अक्टूबर को हुए मतदान में 65.50 फीसदी वोटरों ने मताधिकार का किया था प्रयोग

खरीक में नामांकन के अाखिरी दिन 1447 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

खरीक| प्रखंड में नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को विभिन्न पदों के लिए 1447 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इनमें मुखिया पद के लिए 118, सरपंच पद के लिए 80, पंसस पद के लिए 117, वार्ड सदस्य पद के लिए 808 एवं पंच सदस्य पद के लिए 324 अभ्यर्थी शामिल हैं। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ पुष्पा लाल व थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने दावा किया है कि हर हाल में शांतिपूर्ण चुनाव कराया जाएगा।

नारायणपुर में 995 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

नारायणपुर। सोमवार को पंचायत चुनाव के लिए नामांकन वापसी के आखिरी दिन 11 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। इनमें मुखिया के 6, पंसस के दो, वार्ड सदस्य के दो व पंच के एक प्रत्याशी शामिल हैं। अब विभिन्न पदों के लिए 995 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि देर रात तक सभी को सिंबल दिया गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *