नवगछिया। नवगछिया में दुर्गापूजा का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। मंगलवार संध्या समय सप्तमी पूजा के दिन मां दुर्गा के दर्शन के लिए मंदिरों के पट खोल दिए गए। इसके बाद माहौल और भक्तिमय हो गया है।

मां दुर्गा के दर्शन, पूजा अर्चना और चढ़ावा चढ़ाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ विभिन्न मंदिरों में जुटने लगी। इससे पहले सुबह देवी दुर्गा के महा स्नान के लिए कई जगह जुलूस निकाला गया। शहर के मुख्य बाजार में स्थित दुर्गा मंदिर एवं रेलवे में स्थित दुर्गा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां के महा स्नान के बाद सप्तमी की पूजा प्रारंभ हो गई है।


वही रंगरा दुर्गा मंदिर में भी भक्ति भाव से पूजा के साथ-साथ संध्या समय मैया को दीया दिखाने के लिए भीड़ उमड़ गयी थी। वहीं तेतरी दुर्गा मंदिर में भी मैया के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *