File

नवगछिया। परबत्ता थाना के  गोनरचक में शनिवार की रात चुनाव लड़ने के लिए एक लाख रुपया ससुर द्वारा नहीं दिए जाने से आक्रोशित पति  ने पत्नी नीलम भारती (30) की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर कुएं में  फेंक दिया। महिला की बहन द्वारा घटना की सूचना अपने पिता फलका चांदपुर निवासी अर्जुन मंडल को दी गयी। सूचना पर परबत्ता थानाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने शव को  कुएं से बाहर निकाला। शव का अनुमण्डल अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम कराया गया। हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के पिता के बयान पर परबत्ता थाना में पुत्री की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए महिला के पति सर्वेश मण्डल, अखिलेश मण्डल, दूसरी पत्नी काजल देवी, सिंटू यादव सहित परिवार के कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि बेटी को मारकर फेंकने की सूचना पर रात भर  शव को खोजा गया। पुलिस के साथ खोजे जाने के क्रम में कुएं में रस्सी से बंधा शव मिला। उन्होंने कहा कि एक लाख रुपये के लिए मेरी बेटी की हत्या पति ने  परिवारवालों के साथ मिलकर कर दी।

File
महिला के पिता ने बताया की बेटी ने गोनारचक से वार्ड सदस्य के रूप में नामांकन दिया था। नामांकन दिए जाने के बाद मेरे दामाद ने  फोन कर कहा कि चुनाव लड़ने में एक लाख रुपया खर्च होगा। आपकी बेटी चुनाव लड़ रही है। आप एक लाख रुपया भिजवा दीजिए। मैंने कहा कि मेरे पास इतना रुपया नहीं है। इस पर दामाद गुस्से में आ गया और मेरी बेटी को मारने की धमकी दी और उसने परिवार वालों के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर शव को बोरे में बांधकर कुएं में फेंक दिया। महिला की मौत के बाद दो छोटे  छोटे बच्चे अमन और अंशु कुमारी अनाथ हो गए।

महिला के शौतन द्वारा करंट लगाकर मारने की चर्चा

गोनरचक गांव में इस बात की चर्चा थी कि महिला नीलम भारती से शादी के बाद सर्वेश मण्डल ने एक और शादी की थी। दोनों शौतन में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। ग्रामीणों का कहना है कि उसी ने नीलम भारती को करंट लगाकर मार दिया और परिवार वालों ने शव को कुएं में फेंक दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *