नवगछिया। गोपालपुर थाना के सिंधिया मकनपुर के एक पब्लिक स्कूल संचालक से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोपी संतोष सिंह को नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला पकरा गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर के सभी स्तर से जांच करने के बाद अपराधी की गिरफ्तारी बीती रात की गयी है। उन्होंने बताया कि स्कूल संचालक सीपीएन चौधरी से वॉइस कॉल कर 20 लाख की रंगदारी मांगी गयी थी। जिसको लेकर जांच कर गिरफ्तारी की गयी है
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
