नवगछिया। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के कमला कुल पंचायत अंतर्गत काटीधार के समीप नवटोलिया बोचाही गांव के रंजन मंडल को 100 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं शराब की भट्ठी नष्ट की गई है।

थानाध्यक्ष मनी पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि काटीधार के समीप कुछ शराब तस्करों द्वारा देसी शराब की भट्ठी बनाकर तैयार की जा रही है। जिसको लेकर छापेमारी की गयी। जिसमें भट्ठी ध्वस्त करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

