नवगछिया। नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के धोबिनिया में हथियारबंद बदमाशों ने विधि-व्यवस्था को तार तार करते हुए सोमवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर नया टोला स्थित बंधन बैंक के कर्मी से 68 हजार 500 रुपये, बाइक, टैब, मोबाइल और बैंक के कजगजात से भरा बैग लूट लिया और हथियार लहराते हुए भाग खड़े हुए।

घटना के बाद पीड़ित बंधन बैंक कर्मी रवि कुमार प्राणपुर कटिहार ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उसने बताया कि वह धोबिनिया से कलेक्शन कर अपनी बाइक से नवगछिया लौट रहा था। जब वह नवगछिया जानेवाली सड़क पर बगीचे के पास पहुंचा तो एकाएक बगीचे से दो लड़के निकले और बाइक के सामने आकर पिस्टल तान दी।


इसके बाद दूसरे ने मेरे पास रखे 68 हजार 500 रुपये, बाइक, टैब और कागजात से भरा बैग छीन लिया और धमकी देते हुए चले गए। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने पीड़ित को लेकर घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की और लोगों से पूछताछ की। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि घटना घटी है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *