नवगछिया। बाबा विशु राउत सेतु पहुंच पथ पर मंगलवार शाम बस और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार मनोहर सिंह (25) पिता सुरेश सिंह घर ग्वारपर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को स्थानीय लोगों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया।

घायल मनोहर सिंह की एक माह पूर्व मधेपुरा सोनामुखी के काजल कुमारी से शादी हुई थी। शादी के बाद मनोहर सिंह बाइक से अपनी पत्नी को उसके ननिहाल श्रीपुर नाना-नानी से मिलाने ले जा रहा था। श्रीपुर के छांगुरी सिंह के यहां दोनों जा रहे थे। इसी क्रम में घटना घटी। घायल युवक टेम्पो चालक है।


अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज के बाद बताया कि युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेजा जा रहा है। वहीं दुर्घटना की सूचना पर लड़की के ननिहाल श्रीपुर से बड़ी संख्या में उनके रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए और घायल को टेम्पो से भागलपुर भेजा गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *