नवगछिया : दुर्गेश कुमार,  प्रखंड के ढोलबज्जा बाजार स्थित इंडिया नंबर वन एटीएम में एटीएम बदलकर एक लाख 36 हजार रूपये की निकासी कर लिया। पीड़ित महिला झारखंड प्रदेश के बोकारो निवासी उमेश कुमार सिंह की पत्नी किरण देवी हैं। किरण देवी मायके मधेपुरा जिला के भटगामा पिता के श्राद्ध में आई थी। वह रूपये निकालने के लिए ढोलबज्जा बाजार आई थी।

ढोलबज्जा बाजार स्थित इंडिया नंबर वन एटीएम में रूपये निकालने गई थी। वह एटीएम से रूपये नहीं निकाल पा रही थी। एटीएम में ही मौजूद एक व्यक्ति से मदद मांगी। उसने चार हजार रूपये निकाल कर दे दिया। उसी दौरान एटीएम बदल लिया। उसे किसी दूसरे का एटीएम दे दिया। आरोपित ने एटीएम बदलकर एक लाख 38 हजार रूपये निकाल लिए। पीड़ित महिला ने घटना की प्राथमिकी ढोलबज्जा थाना में दर्ज करवाई।


पुलिस अनुसंधान में पूर्णिया जिला के रूपौली थाना क्षेत्र के झलारी निवासी कोमल कुमार का नाम सामने आया। पुलिस को सूचना मिली की कोमल कुमार अपने पड़ोसी से मारपीट कर घायल हो गया हैं। वह अपना इलाज रूपौली पीएचसी में करवा रहा हैं। पुलिस ने आरोपित को इलाज के पश्चात गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *