नारायणपुर| शादी की नीयत से नारायणपुर प्रखंड की एक गांव की अपहृत युवती को भवानीपुर पुलिस ने रविवार को मधेपुरा जिला के जगदीशपुर गांव से से बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी इसी गांव के निवासी सिंटू कुमार साह मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी के भाई राजेंद्र कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 339
बता दें कि युवती के पिता ने चार माह पहले बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए सिंटू साह और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि सोमवार को युवती का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
