बिहपुर। सोमवार को झारखंड के साहेबगंज से खगड़िया जिले के करूआमोड़ महेशखूंट जा रहे गिट्टी लदे हाइवा का अगला पहिया पंक्चर हो जाने के कारण झंडापुर एनएच 31 पर चोरहर ढाला के समीप पलट गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
जिससे एक गाय का बच्चा मर गया। वहीं चालक अली शेख एवं उपचालक गुफरान को हल्की-फुल्की चोट आई। इस दुर्घटना की सूचना लोगों ने झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आगे की कर्रवाई में जुट गई।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
