बिहपुर। लत्तीपुर दक्षिण पंचायत के भगवतीपुर निवासी मोहम्मद इनामूल हक ने बिहपुर थाने में एक लाख रंगदारी मांगने एवं नहीं देने पर जान मारने की धमकी देने की बाबत थाने में आवेदन दिया है। इसमें उसने विक्रमपुर नया टोला निवासी प्रतीक यादव एवं मिल्की के मोहम्मद टीपू को नामजद आरोपी बनाया है।
Total Downloads: 360
अपने आरोप में बताया है कि मेरे व मेरे भाई गुलाम अहमद रजा, मोहम्मद अंजार एवं मोहम्मद अजीज आलम के फोन पर एक लाख की रंगदारी मांगता हैं। नहीं देने पर जान मारने की धमकी देता हैं।
16 नवंबर को संध्या 5:20 पर उपरोक्त नामजद मोटरसाइकिल से मेरे दरवाजे पर आया और एक लाख की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गया। दोनों के पास पिस्टल भी था। उसके बाद से हमलोग दहशत में हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

